ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पैट फार्मर चंडीगढ़ तक आएंगे दौड़ते हुए
फ्रेंचप्रेसिडेंट फ्रांस्वां ओलांद की विजिट के बाद अब पूरा चंडीगढ़ प्रशासन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पैट फार्मर के आने की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि इनकी चंडीगढ़ विजिट बेहद अलग और खास होगी। उनका चंडीगढ़ दौरा लंबी-लंबी गाड़ियों से नहीं होगा, बल्कि भागते हुए चंडीगढ़ आएंगे। 53 वर्षीय पैट फार्मर भारत में कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर दौड़कर पूरा कर रहे हैं। उनके इस चैलेंज का नाम है स्पिरिट ऑफ इंडिया रन। इस दौरान वे भारत में 4600 किलोमीटर का सफर 60 दिनों में पूरा करेंगे। फार्मर 17 मार्च को अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
-विस्तृत पेज 4 पर