नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम
पंजाब यूनिवर्सिटी के नॉन टीचिंग इम्प्लाॅइज के लिए हुए प्रोग्राम में इम्प्लाॅइज को कैपेसिटी बिल्डिंग के टिप्स दिए गए। पीयू की अलग-अलग ब्रांच में काम करने वाले इन स्टाफ मेंबरों को कई तरह की जानकारी दी गई। इन कर्मचारियों को आरटीआई, सर्विस एंड कंडक्ट रूल्स, यूज ऑफ वेबसाइट पोर्टल, नोटिंग एंड ड्राफ्टिंग, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग के साथ एग्जामिनेशन रिफोर्मस, स्ट्रेस मेनेजमेंट और वर्क एथिक्स की जानकारी दी गई। डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स प्रो. रौणकी राम ने इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम की अहमियत की जानकारी भी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम की मदद से नॉन एकेडमिक फंक्शनिंग को सुधारा जा सकता है। ऐसे प्रोग्राम में दी जाने वाली ट्रेनिंग स्टाफ में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ नॉलेज और स्किल में सुधार करते हैं। प्रोग्राम की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भावना गुप्ता ने यहां इंप्लाइज के लिए क्विज का भी आयोजन किया।