पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड सेफ्टी वीक पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच, 77 रन से जीती यूटी पुलिस

रोड सेफ्टी वीक पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच, 77 रन से जीती यूटी पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
27 वे रोड सेफ्टी वीक-2016 का शनिवार को यूटी पुलिस और प्रेस क्लब के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच हुआ, जिसे चंडीगढ़ पुलिस ने 77 रन से जीत लिया। चंडीगढ़ पुलिस के कप्तान एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चंडीगढ़ पुलिस के ओपनर बलविंदर जूनियर ने 67 गेंदों पर 127 रन बनाए। पुलिस की टीम काे पहला झटका प्रेस क्लब के कैप्टन संजीव महाजन ने एएसपी नवदीप बराड़ को बोल्ड करके दिया। डीएसपी रंजीव अंबास्था ने 29 रन बनाए। प्रेस क्लब की टीम 20 ओवर में 99 रन ही बना सकी। संजीव महाजन ने 14 गेंदों पर सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि यशपाल, डीएसपी रंजीव अंबास्था ने 2 विकेट लिए। एएसपी साउथ नवदीप बराड़ ने एक विकेट लिया। चीफ गेस्ट डीआईजी एस चीमा ने यूटी ट्रैफिक पुलिस की ब्लैक बुक 2016 रिलीज की। वहीं पुलिस की पहली एनुअल रिव्यू बुकलेट और कैलेंडर भी लॉन्च किया गया। यूटीपुलिस का एंथम रिलीज: चंडीगढ़पुलिस का एंथम भी लॉन्च किया गया। हवलदार संगीत और लेडी कॉन्स्टेबल शबनम ने गाना गाया।

ज्यादा चालान काटने वाले सम्मानित: डीआईजी ने इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, एसआई कुलदीप सिंह, एसआई धर्मपाल और एएसआई सुरेश को सबसे ज्यादा चालान काटने पर सम्मानित किया। एसपी रोशनलाल को भी ट्रैफिक वीक में अच्छा सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया। जबकि ट्रैफिक वीक के स्पोंसर यूनियन बैंक आफ इंडिया के डीजीएम नितेष रंजन और यूनिसन फार्मास्यूटिकल के वीके उप्पल को भी सम्मानित किया गया।

डीआईजी ने दिया अवॉर्ड

{बेस्टबैट्समैन: बलविंदर जूनियर

{बेस्ट बॉलर: संजीव महाजन {मैन ऑफ मैच: डीएसपी रंजीव

खबरें और भी हैं...