अंबाला से चंडीगढ़ दौड़ते आएंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद फार्मर
रवि अटवाल |चंडीगढ़ ravi.kumar4@dbcorp.in
फ्रेंच प्रेसिडेंट फ्रांस्वां ओलांद की विजिट के बाद अब पूरा चंडीगढ़ प्रशासन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पैट फार्मर के आने की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि इनकी चंडीगढ़ विजिट बेहद अलग और खास होगी। उनका चंडीगढ़ दौरा लंबी-लंबी गाड़ियों से नहीं होगा, बल्कि भागते हुए चंडीगढ़ आएंगे। 53 वर्षीय पैट फार्मर भारत में कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर दौड़कर पूरा कर रहे हैं। उनके इस चैलेंज का नाम है स्पिरिट ऑफ इंडिया रन। इस दौरान वे भारत में 4600 किलोमीटर का सफर 60 दिनों में पूरा करेंगे। फार्मर 17 मार्च को अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और यहां एक दिन ठहरने के बाद अगले दिन रोपड़ के लिए रवाना होंगे। वे भारत में गर्ल एजुकेशन के लिए फंड जुटाने के लिए ये दौड़ लगा रहे हैं। इस संबंध में हाई कमीशन आॅफ इंडिया, कैनबेरा की तरफ से यूटी को पूरे प्रोग्राम की डिटेल भेज दी गई है। हाल ही में होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रशासन के सभी डिपार्टमेंट्स के अफसरों की मीटिंग हुई। इसमें सभी अफसरों को इस विजिट के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंप दी गईं हैं। वहीं, इस प्रोग्राम को कोऑर्डिनेट करने के लिए प्रशासन की ओर से एक नोडल ऑफिसर भी अपॉइंट किया जाएगा।
इंडिया में 26 जनवरी से शुरू किया दौड़ना
ऑस्ट्रेलियाके पूर्व सांसद पैट फार्मर ने इस साल 26 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर अपनी जर्नी शुरू की थी। इस दिन ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस होता है। फार्मर पहले भी इस तरह की चैलेंज पूरा कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2011 से जनवरी 2012 तक नॉर्थ पोल टू साउथ पोल की 21 हजार किलोमीटर की दूरी तय की थी। उनकी ये रेस दुनिया की सबसे लंबी अल्ट्रा मैराथन रेस थी जोकि उन्होंने रेड क्रॉस इंटरनेशनल के लिए 1 लाख डॉलर का फंड जुटाने के लिए की थी। अब वे भारत में गर्ल एजुकेशन के लिए फंड जुटाने के लिए ये दौड़ लगा रहे हैं।
चंडीगढ़ के एंट्री पॉइंट पर होगा स्वागत
ऑस्ट्रेलियाके पूर्व सांसद फार्मर का स्वागत करने के लिए चंडीगढ़ के एंट्री पॉइंट पर स्पेशल इंतजाम किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी एजुकेशन डिपार्टमेंट को दी गई है। जीरकपुर से आते हुए चंडीगढ़ के एंट्री पॉइंट पर ये स्पेशल कार्यक्रम होगा। पैट फार्मर और उनकी टीम यूटी गेस्ट हाउस में एक दिन ठहरेगी। यहां का सारा इंतजाम हॉस्पिटैलिटी डिपार्टमेंट को करना होगा।
चंडीगढ़ में भी होगी रेस| दिनरुकने के बाद अगले दिन फार्मर रोपड़ के लिए रवाना होंगे। सी-ऑफ सेरेमनी के लिए सुखना लेक से लेजर वैली तक एक स्पेशल फन रेस का भी आयोजन होगा जिसमें मिल्खा सिंह जैसी नामी स्पोर्ट्स पर्सन भी हिस्सा लेंगे। शहर के लोगों और स्टूडेंट्स को भी इस इवेंट के लिए इनवाइट किया जाएगा।