पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी ड्रॉ को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुिलस

दूसरे दिन भी ड्रॉ को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुिलस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-38 के एक प्राइवेट स्कूल में ड्रॉ को लेकर शुक्रवार को हंगामा हुआ। स्कूल मैनेजमेंट ने अपनी गलती मानी और शनिवार को ड्रॉ निकालने की बात कही। स्कूल में शनिवार को भी पेरेंट्स ने हंगामा किया। स्कूल में एंट्री क्लास नर्सरी की इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के 25% कोटे की सीटों पर शनिवार को सुबह 11 बजे ड्राॅ निकलना था। लेकिन स्कूल में ड्रा से पहले ही पेरेंट्स ने ड्राॅ बॉक्स में स्लिप डालने के लिए की जा रही अटेंडेंस लिस्ट में नाम होने पर हंगामा कर दिया। पेरेंट्स ने पुलिस को भी फोन कर दिया और बताया कि ड्रॉ में नाम नहीं है इसलिए वे ड्रॉ नहीं निकालने देंगे। पेरेंटस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। स्कूल प्रिंसिपल अनु कमार ने बताया कि जो स्टूडेंट‌स नॉट इलीजिबल थे, किसी की एज इलीजिबिलटी, तो कुछ पेरेंट्स कोटे के लिए तय एरिया से बाहर से थे। नॉट इलीजिबल 20 स्टूडेंट्स को ड्रॉ में नहीं लिया गया था। सोमवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट में डायरेक्ट स्कूल एजुकेशन रूबिंद्रजीत सिंह से बात करके स्कूल ड्रॉ निकालेगा। स्कूल के डायरेक्ट संजीव कुमार ने बताया कि नर्सरी में इडब्ल्यूएस कोटे की 20 सीटों के लिए 52 एप्लीकेशन इलीजिबल थी और 20 नॉट इलीजिबल इसलिए 20 सीटों के लिए 52 एप्लीकेशंस का ड्रॉ निकाला जा रहा था। जिसे नहीं निकाला गया। इससे पेरेंट्स में गलतफहमी हुई है। सोमवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट से सलाह लेंगे।

{स्कूल प्रशासन एजुकेशन डिपार्टमेंट से सलाह लेकर सोमवार को निकालेगा ड्रॉ

शुक्रवार को पेरेंटस का आरोप था कि स्कूल ने पेरेंट्स को बताई गई ड्राॅ की डेट से पहले ही ड्रॉ निकाला और सिलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट लगा दी। पेरेंट‌स ने इसका विरोध किया था तो स्कूल प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए शनिवार को फिर से ड्रॉ पेरेंट्स की मौजूदगी में निकालने की निर्णय लिया था।

खबरें और भी हैं...