हरियाणा में पूंजी निवेश के लिए खट्टर आज मुंबई में करेंगे रोड शो
हरियाणा में पूंजी निवेश के लिए खट्टर आज मुंबई में करेंगे रोड शो
चंडीगढ़ | हरियाणामें पूंजी निवेश लाने के उद्देश्य से सीएम मनोहर लाल खट्टर रविवार को मुंबई में रोड शो करेंगे। इससे पहले वे दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में भी इस तरह के रोड शो कर चुके हैं। इस दौरान वे मुंबई में चल रहे मेक इन इंडिया वीक कार्यक्रम के तहत एमएमआरडीए ग्राउंड में स्थापित हरियाणा पैवेलियन का निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही एंटरप्राइज एंड इनोवेशन मंत्रालय स्वीडन के सचिव ऑस्कर स्टेन स्ट्रॉम, पौलेंड गणराज्य के पहले उप प्रधानमंत्री पिओट्र गलिन्स्की और भारत में चेक गणराज्य के राजदूत मिलन होवोरका के साथ भी मीटिंग करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुड़गांव में 7 और 8 मार्च को हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट हो रही है। इसके साथ ही 9 मार्च को वहीं प्रवासी हरियाणा दिवस भी मनाया जाएगा।