पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तुषार को मात देकर मनवीर अगले दौर में

तुषार को मात देकर मनवीर अगले दौर में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सीएलटीए-आएटाचैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के बॉयज अंडर-18 फर्स्ट क्वालिफाइंग राउंड में मनवीर सिंह ने तुषार कुमार की चुनौती खत्म कर दी। मनवीर ने यहां पर 9-1 से जीत दर्ज की। दोनों के बीच मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। मनवीर ने शुरुआत में ही अंक हासिल करने शुरू कर दिए थे जिससे उन्हें जीत दर्ज करने में परेशानी नहीं हुई। वहीं पहले राउंड में जगतार अरोड़ा ने एकतरफा मैच में सिद्धांत चुग को 9-0 से हराकर अगले दौर में स्थान पक्का किया। पहले राउंड के अन्य मुकाबलों में शिवम विज, रिषी जलोटा, गज्जन सिंह, विक्रमादित्य कादयान, जीवेश गहलोत, उदित कंबोज और शशिकांत राजपूत ने अपने मुकाबले जीते।

खबरें और भी हैं...