गढ़वाल सभा की महिला प्रकोष्ठ ने मनाया बसंत पंचमी का त्योहार
चंडीगढ़| गढ़वालसभा चंडीगढ़ महिला प्रकोष्ठ ने बसंत पंचमी पर गढ़वाली पौराणिक गढ़गीतों का गढ़वाल भवन में आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा रावत ने दीप जलाकर किया। इसके बाद ऐसना रावत ने वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि गुरबख्श रावत, हीरा नेगी, शांति बहुगुणा, विक्रम सिंह बिष्ट, विजय सिंह रावत ने सभी गढ़वासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मीठे चावलों का भंडारा भी लगाया गया।