डॉ. चंद्र त्रिखा को अपने शोध में ‘तलाश एक लापता नदी की’
चंडीगढ़| पंचनंदशोध संस्थान के सौजन्य से मासिक बैठक कराई गई। इसमें डॉ. चंद्र त्रिखा ने ‘तलाश एक लापता नदी की’ पर एक शोध पत्र पढ़ा और विचार साझा किए गए। उन्होंने बताया कि आज हम सरस्वती के पुनर्वास के लिए उन दिनों एकत्रित हुए हैं, जो बसंत एवं सरस्वती पूजन के खाते में दर्ज हैं। जिले के एक कस्बे मुस्तफाबाद का नाम बदलकर अब सरस्वती नगर रख दिया गया है। हरियाणा में एक सरस्वती परियोजना बोर्ड भी गठित किया गया है।