पीयू ने मनाया वर्ल्ड रेडियो-डे
चंडीगढ़| वर्ल्डरेडियो-डे पर पंजाब यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन पर कार्यक्रम हुए। कम्युनिटी रेडियो के 5 साल पूरे होने पर स्पेशल गेस्ट की मौजूदगी में लोगों की जागरुकता से जुड़े कई कार्यक्रम हुए। नेशनल अवाॅर्डी एक्ट्रेस बलजिंदर कौर, मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट रशपाल कौर और डीएसपी साइबर सैल रश्मि यादव भी मौजूद थीं। रश्मि कौर ने ‘हमारी बेटी’ प्रोग्राम को कंडक्ट किया। डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन के चेयरपर्सन और कम्युनिटी रेडियाे स्टेशन के काेऑर्डिनेटर प्रो. जयंत एस पेथकर ने कहा कि रेडियो समाज में लोगों को जागरूक करने में मदद करता है।