कुंदन इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट, विनर्स को दिए प्राइज
चंडीगढ़| कुंदनइंटरनेशनल स्कूल की स्पोर्ट्स मीट का आयोजन शुक्रवार को स्कूल कैंपस में किया गया। स्पोर्ट्स मीट में जूनियर और सीनियर विंग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने केवल मार्च पास्ट में भाग लिया बल्कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। स्कूल के गंगा, यमुना, रावी और ब्यास हाउस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। स्कूल की प्रिंसिपल मंजीत जौहर ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। ड्रिल,जिम्नास्टिक और मार्शल आर्टस में भी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।