एंटी एन्क्रोचमेंट ड्राइव, एमसी ने काटे 72 चालान
चंडीगढ़| नगरनिगम ने शनिवार को सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट और किरण सिनेमा के साथ लगती पार्किंग में एन्क्रोचमेंट हटाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई। पार्किंग से अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान 72 लोगों के चालान काटे गए। निगम ने सेक्टर-22 में पहला पब्लिक कैंप लगाया था, इसके चलते निगम कमिश्नर के अादेशों पर यह ड्राइव चलाई गई।