वोटर्स का किया इंतजार
कांग्रेस-आप के बायकाॅट के बाद बे-रौनक रहे बूथ
कार्यकर्ता घरों से लाए वोटर्स को
खडूरसाहिब उप चुनाव में कांग्रेस, आप के बायकाॅट के बाद वोटिंग में कम रुझान के कारण अधिकतर पोलिंग बूथ बे-रौनक देखे गए। कई पोलिंग बूथ पर तो 10 बजे तक एक भी वोट पोल नहीं हो पाई, लेकिन शाम को मतदान के 58 प्रतिशत के नतीज ने सभी को हैरान कर दिया। वोटरों में जहां वोट का रुझान कम देखा गया वहीं 7 उम्मीदवारों में केवल शिअद के ही पोलिंग एजेंट देखे गए। आजाद उम्मीदवार भुपिंदर सिंह बिट्टू के पोलिंग एजेंट बहुत ही कम जगह पर थे। जबकि बाकी 5 उम्मीदवारों के कई गांवों में पोलिंग एजेंट ही नहीं बन पाए। जहां पोलिंग बूथों पर चुनाव के समय लंबी लंबी कतारें लगी होती थी आज वहां पर सुनसान ही देखा गया। गोइंदवाल साहिब के 180 नंबर बूथ पर सुबह 10 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया था। वहां पर 950 वोटर है। ऐसा ही हाल बाकी गांवों का था। गांव बाठ के बूथ नंबर 83 पर 1178 वोटर है। लेकिन 10 बजे तक 100 वोट ही पोल हो पाई। गांव कंग के बूथ नंबर 100 पर 965 वोटर है लेकिन 10.15 बजे तक वहां 111 वोट ही पोल हो पाई। गांव मंडाला के बूथ नंबर 104 पर 598 वोटर है। 10.30 बजे तक वहां 126 वोट पोल हो चुके थे।
तरनतारन. वोटरों को गाड़ियों पर लेकर आते वर्कर।
तरनतारन. गांव मंडाला बूथ पर खाली पड़ा पोलिंग बूथ।