चंडीगढ़-89 सेवाओं में एिफडेविट खत्म करने वाला पंजाब पहला राज्य
हलफनामा (एिफडेविट) खत्म कर पंजाब ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा बटोरी है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब सरकार को ‘बढिय़ा प्रशासकीय क्रियान्वन’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह अवार्ड पंजाब की तरफ से कई नागरिक सेवाओं में एिफडेविट खत्म करने की गई विलक्षण पहल के लिए दिया गया। पंजाब के उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से प्रशासकीय सुधारों के तहत उठाए गए कदमों में 89 सेवाओं में एिफडेविट को समाप्त करने के बाद केंद्र सरकार ने भी पंजाब की इस नीति को अपनाया है। एिफडेविट खत्म वाला पंजाब पहला राज्य है।