अमृतसर के एसडीएम को हटाने के लिए हाईकोर्ट में दस्तक
चंडीगढ़ |अमृतसर दोके एसडीएम राजेश कुमार शर्मा पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों में दर्ज एफआईआर के बावजूद उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही प्रमोशन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया कि जिस तरह के आरोप एसडीएम पर हैं, उन्हें इस पद पर कार्य करने नहीं देना चाहिए। याचिका में मांग की गई कि एसडीएम को उनके पद से हटाया जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर 27 अप्रैल को सुनवाई तय की है। स्वयं सेवी संस्था लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि एसडीएम राजेश कुमार शर्मा पर कई मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। विभागीय जांच की सिफारिश भी की गई बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया।