पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएचओ के घेराव की झूठी कॉल पर हड़कंप

एसएचओ के घेराव की झूठी कॉल पर हड़कंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबड्डीके मैच में दो लड़कों में विवाद हो गया। यह देख एसएचओ का गनमैन दोनों को एसएचओ के पास ले आया। जब उन्हें बचाने के लिए लोग इकट्ठा हुए तो गनमैन ने कंट्रोल रूम पर एसएचओ के घेराव की कॉल कर दी। थोड़ी देर बाद सच सामने आया तो कॉल वापस ली गई।

बुधवार रात सारंगपुर में कबड्डी का फाइनल मैच था। दोनों टीमों के गांवों से भारी मात्रा में लोग भी पहुंचे हुए थे। लोग कबड्डी का मैच देख रहे थे। इसमें कुछ शरारती तत्व भी पहुंचे हुए थे। मैच के दौरान साइड पर दो लड़कों में झगड़ा हो गया। यह देख गनमैन दोनों को पकड़कर ले आया। दोनों लड़कों के जानकार भारी मात्रा में एसएचओ के पास गए और सवाल करने लगे। भीड़ को बेकाबू होते देख गनमैन ने तुरंत वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम पर एसएचओ के कपड़े फाड़े जाने और उनके साथ झगड़ा होने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर कर दी।

कंट्रोल रूम पर गनमैन की कॉल सुनकर सभी अधिकारी हरकत में गए। तुरंत कंट्रोल रूम से सभी एसएचओ को आदेश जारी किए गए कि वे मौके पर 10-10 कर्मी लेकर पहुंचें। करीब सभी एसएचओ निकल ही रहे थे कि दोबारा मैसेज आया कि स्थिति अंडर कंट्रोल है। इसके बाद सभी वापस चले गए। हालांकि सारंगपुर थाने के सभी कर्मी और एक रिजर्व फोर्स पहुंच गई थी। सारंगपुर के एसएचओ शादीलाल ने बताया कि किसी ने कॉल नहीं की और ही यहां कोई लड़ाई झगड़ा हुआ है। सारा मैच शांतिपूर्ण खत्म हुआ है।

खबरें और भी हैं...