पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाई प्रोफाइल रिश्वत केस: डीएसपी मीना, सुरेंद्र, अमन ग्रोवर की बेल टली

हाई प्रोफाइल रिश्वत केस: डीएसपी मीना, सुरेंद्र, अमन ग्रोवर की बेल टली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|40 लाखरुपए रिश्वत मामले में फंसे डीएसपी रामचंद्र मीना, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और केएलजी होटल के मालिक अमन ग्रोवर की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई टल गई। इससे पहले मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले बर्कले हुंडई के मालिक संजय दहूजा को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी शर्तों के बाद जमानत मिलने से बाकी के तीन आरोपी राहत की उम्मीद लगाए हुए थे। डीएसपी रामचंद्र मीना की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित सीबीआई विशेष अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन अदालत ने मामले में सुनवाई 16 फरवरी तक टाल दी। वहीं केएलजी होटल के मालिक अमन ग्रोवर की सीबीआई विशेष अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन सीबीआई के वकील अदालत से मामले में सुनवाई के लिए समय की मांग की गई, इस पर हाईकोर्ट ने ग्रोवर की बेल पर सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तारीख तय की है। वहीं एक अन्य आरोपी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए बारी नहीं आई। इस पर अदालत ने मामले में सुनवाई 15 फरवरी के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि 13 अगस्त 2015 को दिल्ली से आए ईओडब्ल्यू के डीएसपी आरएस मीना, सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह और रिश्वतखोरी में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले बर्कले हुंडई के मालिक संजय दहूजा और केएलजी होटल के संचालक अमन ग्रोवर को 40 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...