कमर्शियल व्हीकल्स पर एंट्री टैक्स लगाने का कांग्रेस ने किया विराेध
चंडीगढ़ | कमर्शियलव्हीकल्स पर एंट्री टैक्स लगाने के फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि इस फैसले से लोगों पर महंगाई का बोझ और पड़ेगा। कमर्शियल व्हीकल्स को एंट्री टैक्स लगाने से ढुलाई महंगी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सब्जी हो या फिर अनाज हर तरह का सामान बाहर से ही आता है। एंट्री टैक्स से हर तरह की चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम की बैठक से लेकर प्रशासन के स्तर तक भी इस फैसले का विरोध करेगी।