पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिश्वत मामले में एसआई सुशील पर आरोप तय

रिश्वत मामले में एसआई सुशील पर आरोप तय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | सीबीआईविशेष अदालत ने एक केस में आरोपी को जमानत दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए क्राइम ब्रांच के एसआई (सस्पेंड) सुशील कुमार के खिलाफ वीरवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप तय कर दिए। एसआई के खिलाफ 4 मई से केस का ट्रायल शुरू होगा। लुधियाना के गुरसेवक ने सीबीआई को शिकायत दी थी। कहा था कि उसका भाई रोपड़ जेल में कैद है। उस पर तीन केस चल रहे हैं। चंडीगढ़ में भी उस पर अप्रैल 2014 में सेक्टर-36 थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। जमानत के लिए जिला अदालत में पेशी होनी थी। एसआई सुशील ने गुरसेवक को कहा कि उसके भाई को जमानत दिलाने में मदद करेगा। उसने 10 हजार रुपए की डिमांड की। जांच में सीबीआई ने शिकायत सही पाई। सीबीआई ने ट्रैप लगाया। गुरसेवक रुपए लेकर कोर्ट में पहुंचा तो एसआई को फोन किया। एसआई ने चौथी मंजिल पर बुलाया। वहां से वह उसे टॉयलेट में ले गया। वहां सुशील को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया था।

खबरें और भी हैं...