शहर के कई सेक्टर्स में लेबर डिपार्टमेंट को बुलाकर ढाबों पर चालान काटे
चंडीगढ़ | एंटीह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने वीरवार दोपहर ढाबों पर रेड की। जहां उन्हें बच्चे काम करते मिले। लेबर डिपार्टमेंट को बुलाकर ढाबों के चालान काटे गए हैं। रेड सब इंस्पेक्टर सर्बजीत कौर सेखों की अगुवाई में की गई। वह अपने मुलाजिमों के साथ ढाबों पर गईं। सबसे पहले सेक्टर 17 ढाबे में काम कर रहे दो बच्चे बरामद किए गए। सेक्टर 40 और अन्य जगहों पर शाम तक रेड की गई। काफी समय से एएचटीयू विभाग को सूचना मिल रही थी कि ढाबों पर बच्चे काम कर रहे हैं। वीरवार को मौकों पर जाकर चालान काटे गए।