यूटी पुलिस के 5 अन्य 25 केसों में वॉन्टेड फरीदकोट का हरिंदर गिरफ्तार
टूरएंड ट्रैवल में सुविधा देने और लोन पास करवाने के नाम पर यूटी पुलिस में 5 और देशभर में 25 केसों में वॉन्टेड अपराधी को यूटी पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फरीदकोट के रहने वाले हरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से इसे रिमांड पर भेज दिया है। साइबर सेल की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रेड पर जुटी हुई है ताकि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी किया जा सके।
सेक्टर 17 के रहने वाले एक बैंक इम्प्लॉयी दिलबाग राय बिरदी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें एक नंबर से कॉल आई और उन्होंने उन्हें 5 लाख का लोन दिलवाने की बात कही। कॉल करने वालों ने इसके एवज में एक लाख 85 हजार रुपए देने के लिए बोला। दिलबाग आरोपियों के झांसे में गए। उन्होंने अलग अलग बैंक अकाउंट में रुपए जमा करवा दिए। तो लोन करवाया गया और ही रुपए लौटाए। पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया गया। बताया गया कि एक लाख 85 हजार रुपए की जो पेमेंट हुई थी उसमें से 95 हजार रुपए आरोपी के अकाउंट में डलवाई गई थी। मामले में साइबर सेल ने 12 मार्च 2015 को केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हरिंदर की निशानदेही पर टीम रेड कर रही है, उससे कई ठगी की वारदातें सामने आई हैं। हम अभी जांच कर रहे हैं कि उसके साथ कितने लोग इन्वॉल्व हैं. -हरिंदर सेखों,साइबरसेल इंचार्ज
साइबर सेल द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह यूटी पुलिस के 5 केसों में वॉन्टेड था जबकि कलकत्ता, दिल्ली, बेंगलुरू, अंबाला कैंट और अन्य जगहों पर 25 केसों में वॉन्टेड हैं। साइबर सेल ने बताया कि उसने दिल्ली में कॉल सेंटर बनाया हुआ था, जहां से कॉलिंग होती थी। यहां से कस्टमर को धोखा दिया जाता था। टूर एंड ट्रैवलर के लिए उन्हें विदेश भेजने के नाम पर और अच्छी सुविधा देने के नाम पर ठगी की जाती थी। वहीं कई कस्टमर से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।