लॉ डिपार्टमेंट की कैंटीन में चाय पीते हुए फुलका ने यादें की ताजा
चंडीगढ़ | पीयूमें सोशल एक्टिविजम एंड पॉलिटिक्स टॉपिक पर हुई टॉक में वीरवार को आम आदमी पार्टी सांसद एचएस फुलका ने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब दिए।
एचएस फुलका ने लॉ आॅडिटोरियम में स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन के बाद लॉ डिपार्टमेंट की कैंटीन का रुख किया। हालांकि वो अपने भाषण में ही बता चुके थे कि वो 1981 में लॉ डिपार्टमेंट से लॉ करके निकले। कैंटीन में चाय ऑफर हुई तो उन्होंने अपने पीयू के दिनों के कुछ साथियों के नाम लिए। लॉ डिपार्टमेंट की प्रो. निष्ठा जसवाल को भी उन्होंने याद किया। स्टूडेंट्स के साथ चाय पीते हुए कई मुद्दों पर बात चलती रही। उसके बाद फुलका और राघव चड्डा वापस निकल गए।
आम आदमी पार्टी से सांसद एचएस फुलका ने 1981 में पीयू से लॉ की थी।