मैराथन में विनर्स को दिए एक लाख
चंडीगढ़| वीरवारको पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 के स्टूडेंट्स काउंसिल की ओर से मैराथन करवाई गई। रन फॉर ड्रग फ्री नेशन की थीम पर हुई मैराथन में लड़काें ने 7.5 किलोमीटर, जबकि लड़कियाें ने 5 किलोमीटर की लंबी रेस लगाई। विजेताओं को एक लाख तक के प्राइज बांटे गए। मैराथन के बाद भंगड़ा, गिद्दा पेश किया गया।