बूंदाबांदी के बीच दिनभर 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाएं
चंडीगढ़ | बुधवारको पारा 14 डिग्री था। वीरवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमान में बादल थे, कुछ बूंदें गिरीं फिर शुरू हुआ तेज हवाओं का दौर। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले 48 घंटे मौसम के मिजाज ऐसे ही रहेंगे। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।