एमसी को स्मार्ट सिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से मिला अवाॅर्ड
चंडीगढ़|नगर निगमचंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अवाॅर्ड दिया गया। इसे मुंबई में 10 फरवरी को काउंसिल की ओर से आयोजित समिट में मेयर अरुण सूद और जॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता ने ग्रहण किया गया। वे इस अवाॅर्ड को लेने की बाकायदा प्रशासन और निगम से परमिशन लेकर गए थे।
निगम कमिश्नर बी पुरुषार्थ का कहना है कि स्मार्ट सिटी काउंसिल के कार्यक्रम में जाकर मेयर अरुण सूद और जॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता ने अवाॅर्ड लिया है। इसे काउंसिल ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की ओर से स्मार्ट सिटी प्रपोजल भेजने वाले शहरों के अच्छा परफार्मेंस को देखकर दिया है। स्मार्ट सिटी के लिए भेजी गई गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को प्रपोजल में भले ही 20 शहरों में चंडीगढ़ का नाम नहीं सका।