चंडीगढ़- फसल का मुआवजा देने पर प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
गुड़गांव के फर्रुखनगर तहसील के 41 गांवों के किसानों ने बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिए जाने पर हाईकोर्ट में दस्तक दी है। याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने सरकार को एक मार्च तक यह बताने को कहा कि आखिर क्यों किसानों को मुआवजा देने में एक साल लग गया। भारतीय किसान संघ की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि गत वर्ष हुई बेमौसम बरसात के चलते गुड़गांव की फर्रुखनगर तहसील के 41 गांवों की फसल बर्बाद हो गई थी।