नियम 134 के तहत दाखिले समय पर शुरू किए जाएं: परमार
चंडीगढ़|स्वास्थ्य शिक्षासहयोग संगठन का प्रतिनिधि मंडल नियम 134 के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब बच्चों के इस सत्र में दाखिलों के लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव केसनी आनंद अरोड़ा से मिला।
संगठन के प्रधान बृजपाल परमार ने मांग की कि नियम 134 के तहत दाखिले समय पर शुरू होने चाहिए। इसके लिए शिक्षा विभाग समय पर कार्यवाही शुरू करे। परमार ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांग पर विभाग गौर करेगा।