पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेरिटेज फर्नीचर चोरी के मामले में सुराग के आधार पर पुलिस ने की सहारनपुर में रेड

हेरिटेज फर्नीचर चोरी के मामले में सुराग के आधार पर पुलिस ने की सहारनपुर में रेड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | सेक्टर-3थाना पुलिस से प्रॉडक्शन वारंट पर लिए गए दो आरोपियों के साथ सेक्टर-19 थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पुलिस को एक सुराग मिला है जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम सहारनपुर में रेड करने जा रही है। यह टिप सही निकलती है तो पुलिस सेक्टर-19 ली कार्बूजिए से चोरी हुए हेरिटेज फर्नीचर को भी बरामद कर सकती हैं। देर रात तक पुलिस की टीम आधे रास्ते में पहुंच चुकी थी। इससे पहले सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सुनील और फकीर चंद को पुलिस ने प्रॉडक्शन वाॅरंट पर लिया था।

खबरें और भी हैं...