चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी होगी डिजिटली सेफ, जीआईएस मैपिंग पर काम हुआ शुरू
चंडीगढ़ | चंडीगढ़में प्रॉपर्टी की जीआईएस मैपिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर प्रशासन जल्द ही नेशनल रिकॉर्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम को लाॅन्च करेगा। इसके तहत पहले चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को आधार लिंक किया जाएगा और उसके बाद इसकी जीआईएस मैपिंग होगी। इसको लेकर बुधवार को होटल माउंटव्यू में लैंड रिसोर्सेज डिपार्टमेंट मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट की तरफ से मीटिंग बुलाई गई जिसमें चंडीगढ़ के साथ-साथ 12 राज्यों के अफसरों ने हिस्सा लिया। इसमें लैंड रिसोर्सेज डिपार्टमेंट दिल्ली के अफसरों ने कहा कि रिकॉर्ड के मॉर्डनाइजेशन जरूरी है।