ट्रेडर्स ने किया मेयर को सम्मानित
चंडीगढ़ | व्यापारमंडल एसोसिएशन सेक्टर-17 की ओर से प्लाजा में एक कार्यक्रम के दौरान मेयर अरूण सूद को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के प्रधान संदीप सिंह ने मेयर को मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल सेक्टर-17 एसोसिएशन के प्रवक्ता वीरेंद्र गुलेरिया ने सेक्टर की समस्याओं से भी मेयर को अवगत करवाया। मेयर ने एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सेक्टर-17 की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। सेक्टर-17 की डेवलपमेंट भी करेंगे।