- Hindi News
- National
- एक जिद सही कल की| लगातार एक ही मैसेज साइकिल चलाएं, दूर होगी ट्रैफिक प्रॉब्लम
एक जिद सही कल की| लगातार एक ही मैसेज- साइकिल चलाएं, दूर होगी ट्रैफिक प्रॉब्लम
चंडीगढ़ | पीयूमें बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग प्राॅब्लम को दूर करने के लिए स्टूडेंट्स लगातार जिद कर रहे हैं। कैंपस में लोगों से अपील की जा रही है। वीरवार को भी साइकिल लवर्स नाम के ग्रुप ने सुबह यूनिवर्सिटी खुलते ही लोगों को अवेयर किया। हाथों में पोस्टर लेकर साइकिल चलाने की अपील की। उनका कहना था कैंपस में साइकिल चलाने से पॉल्यूशन कम होगा और ट्रैफिक प्रॉब्लम दूर होगी। पांच महीने पहले स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव में पीयू के स्टूडेंट्स ने कैंपस को कार फ्री करने के बारे में सहमति जताई थी, लेकिन पीयू प्रशासन कैंपस में कार की आवाजाही नहीं राेक सका। अब स्टूडेंट्स की जिद हैं कि कैंपस को कारी फ्री करवाएंगे।