पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई जेल के एलान से बादल का अत्याचारी चेहरा बेनकाब: मान

नई जेल के एलान से बादल का अत्याचारी चेहरा बेनकाब: मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई जेल के एलान से बादल का अत्याचारी चेहरा बेनकाब: मान

चंडीगढ़।आमआदमी पार्टी ने बादल सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों के लिए नई जेलें बनाने की घोषणा का नोटिस लेते हुए तीखी आलोचना की। आप के सांसद और प्रचार कमेटी के चेयरमैन भगवंत मान ने कहा कि घोषणा ने सीएम बादल और उनके डिप्टी सीएम पुत्र सुखबीर के अत्याचारी चेहरे से पर्दा उतार दिया है। बादल सरकार के कदम ने भारत में अंग्रेजों की गुलामी की याद को ताजा कर दिया है। उन्होंने कहा, संघर्ष और कुर्बानियों उपरांत भारत को स्वतंत्रता हासिल हुई थी, अंग्रेज तो चले गए लेकिन बादल अंग्रेजों से भी आगे निकल गए हैं। बादलों को शहीदों की कुर्बानियों को कुचलने की इजाजत नहीं दी जा सकती, क्योंकि स्वतंत्रता के साथ लोगों ने हक के लिये संघर्ष करने का कानूनी एवं लोकतांत्रिक हक भी हासिल किया है। बादल सरकार पंजाब के लोगों की शिकायतों, समस्याओं और जरूरतों बारे गंभीर होने के बजाय कांग्रेसी सरकारों की तरह लोगों को लूटने और पीटने की नीति अपनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...