पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएसआई एजेंट इरशाद का साथी सन्नी मोगा से गिरफ्तार

आईएसआई एजेंट इरशाद का साथी सन्नी मोगा से गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा/पठानकोट। खुफियाएजेंसियों और पठानकोट पुलिस ने मोगा के गांव तलवंडी मल्लियां से बुधवार को आईएसआई एजेंट इरशाद अहमद और साजिद के साथी संदीप सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। पठानकोट पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो से तीन साल से आईएसआई एजेंट इरशाद अहमद के संपर्क में था। इरशाद दो फरवरी को पठानकोट में गिरफ्तार किया गया था।

संदीप सिंह जमींदार परिवार से है। उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए इरशाद से हुआ था। धीरे-धीरे वह उससे मिलने पठानकोट के मूमन कैंट, जम्मू, दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने लगा। इरशाद की जानकारी के बाद ही पुलिस खुफिया एजेंसियां मोगा आई थीं और संदीप की तलाश कर रही थीं। पुलिस ने वीरवार को संदीप सिंह को पठानकोट अदालत में पेश किया जहां उसे 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

साजिद इरशाद की कॉल डिटेल खंगालने पर पकड़ा

पुलिसको शक है कि संदीप सेना के बारे में सूचनाएं देता था। संदीप के पिता सेना से रिटायर्ड हैं और प|ी चंडीगढ़ में जॉब करती है। संदीप प|ी के साथ किराए पर वहीं रहता था जहां साजिद रहता था। सेना की बैकग्राउंड से होने से साजिद ने उससे सेना की बटालियन और उनकी मूवमेंट के बारे में जानकारी ली थी।

संदिग्ध हालत में युवक काबू

बुधवाररात एयरबेस की पिछली दीवार के पास कानपुर के युवक को संदेह होने पर एयरफोर्स ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है और पुलिस ने युवक की फोटो खींचकर कानपुर पुलिस को शिनाख्त के लिए भेज दी है। युवक उसी जगह पकड़ा है, जहां 2 जनवरी को आतंकियों के अंदर दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...