पंजाब ने 10 साल में जो खोया उसे लौटाया जाएगा: फुलका
पंजाबमें एक साल बाद सरकार की बागडोर आम आदमी के हाथ में होगी। आतंकवाद, ड्रग माफिया और गुंडागर्दी की वजह से लगभग 10 साल पंजाब के लोगों ने जो खोया है, वो सब वापस लौटाया जाएगा। यह बात आम आदमी पार्टी सांसद एचएस फुलका ने वीरवार को पीयू में स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन प्रोग्राम में कही। पीयू में सोशल एक्टिविजम एंड पॉलिटिक्स टॉपिक पर टॉक में आप नेता राघव चड्ढा के अलावा पीयू में आप के स्टूडेंट्स लीडर भूपिंदर सिंह बाथ मौजूद थे। एचएस फुलका ने भरोसा दिलाया कि पंजाब में आप का मेनिफेस्टो लोगों से बातचीत के बाद ही तैयार होगा। दिल्ली की तरह पंजाब में चुनाव से पहले पंजाब डायलॉग के बाद ही मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा।
फ्री पानी से हुआ दोहरा मुनाफा
राघवचड्डा ने कहा, जनता से किए वादों को पूरा किया है। रोजाना 20 हजार लीटर फ्री पानी दिया तो विरोधियों ने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने काे नुकसान होगा। एक साल में फ्री पानी देकर रोजाना दिल्ली में 4 मिलियन पानी बचाया। इतना ही नहीं एक साल के अंदर आईपीएच डिपार्टमेंट को 176 करोड़ का फायदा हुआ।
राजनीति को धंधा बना दिया
एचएसफुलका ने कहा कि राजनीति में पहले सोशल एक्टिविस्टों की जगह थी। आज की राजनीति को धंधा बना दिया गया। चुनाव में पैसा लगाओ और चुनाव जीतने के बाद कई गुणा कमाई करो, इसी सोच के साथ राजनीति करियर शुरू होता है। उन्होनंे कहा आम आदमी पार्टी ने ये कल्चर खत्म किया है।
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि देश में नए विचारों के साथ बिना धन बल के राजनीति हा़े सकती है। हम लोगों ने लोकतंत्र की सबसे बड़ी भागीदार जनता के साथ मिलकर सरकार चलाई है। दिल्ली में ऑड-ईवन फाॅर्मूला लागू करने से पहले कहा गया कि ये फाॅर्मूला लागू होने से वोट लवर्स नाराज हो जाएंगे। लेकिन हमें जनता का पूरा सहयोग मिला और दिल्ली में फाॅर्मूला सफल रहा। हालात देख लगता है कि पार्टी की दिल्ली से ज्यादा जरूरत पंजाब को है।