पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा का बजट 18 मार्च को हो सकता है पेश

हरियाणा का बजट 18 मार्च को हो सकता है पेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| हरियाणाविधानसभा का बजट सत्र 11 मार्च से बुलाए जाने की संभावना है। जबकि वर्ष 2016-17 के लिए राज्य का बजट 17 या 18 मार्च को पेश किया जा सकता है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। इससे पहले सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों ने बताया कि सरकार अभी 7 और 8 मार्च को गुड़गांव में हो रहे ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट’ में व्यस्त है। इसके बाद 9 मार्च को वहीं एनआरआई सम्मेलन भी होना है। इसलिए उससे पहले बजट सत्र बुलाया जाना संभव नहीं है। हालांकि सत्र बुलाए जाने की तारीख और बजट पेश करने की तारीखों पर आधिकारिक रूप से अंतिम फैसला होना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि सरकार 11 मार्च से विधानसभा सत्र बुलाकर 18 मार्च को बजट पेश कर सकती है।

खबरें और भी हैं...