पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ की चाहत ने स्विमिंग में गोल्ड सनम ने टेनिस में जीता सिल्वर...

चंडीगढ़ की चाहत ने स्विमिंग में गोल्ड सनम ने टेनिस में जीता सिल्वर...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरव मारवाह | चंडीगढ़ gaurav.marwaha@dbcorp.in

साउथएशियनगेम्स (सैग) में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुवाहाटी में हो रहे सैग गेम्स में चंडीगढ़ की स्टार स्विमर चाहत अरोड़ा ने गाेल्ड मेडल और टेनिस में सनम सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। चाहत ने यहां पर अपना दूसरा मेडल हासिल किया। वे 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलवा चुकी हैं।

रिकॉर्ड भी तोड़ा

चाहतने 4x100 मेडले में मान्ना पटेल, दामिनी गोवडा और शिवानी कटारिया के साथ ये स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनकी टीम ने सैग गेम्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने यहां पर अपने इवेंट में 4.30.91 का समय निकाला, जबकि इससे पहले रिकॉर्ड 4.40.42 का था। इसमें दूसरा स्थान पाकिस्तान और तीसरा स्थान बांग्लादेश को मिला। चाहत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स और कोच को दिया।

फाइल फोटो

गोल्ड से चूके सनम

मेंसडबल्स में सनम सिंह सोना नहीं जीत सके। एशियन गेम्स की ही तरह साउथ एशियन खेलों में भी सनम को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। सनम ने यहां अपने जोड़ीदार द्विज शरण के साथ सिल्वर मेडल जीता। दोनों की जोड़ी को फाइनल में भारतीय पेयर रामकुमार रामनाथन और विजय प्रशांत की जोड़ी ने 6-3 6-4 से हरा दिया। भारत काे एक ही इवेंट में दो मेडल मिले और टेनिस के ये दो पहले इवेंट थे। सनम और द्विज ने इससे पहले सेमीफाइनल में श्रीलंकाई जोड़ी को एकतरफा हराकर फाइनल में स्थान बनाया था। रामनाथन और विज ने भी श्रीलंकाई चुनौती को खत्म करके फाइनल में जगह बनाई।

चाहत ने पूरी की चाह | गुवाहाटीसे चाहत ने कहा कि वे अपने दूसरे पदक से काफी खुश हैं। उन्होंने यहां पर अपनी टीम के साथ सैग गेम्स का रिकॉर्ड भी कायम किया। पंजाब यूनिवर्सिटी के साई कोच गुरचरण सिंह ने अपनी ट्रेनी चाहत को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है। चाहत ने यहां 4x100 मेडले में गोल्ड जीतकर अपनी उस चाहत को पूरा कर दिया जिसे उन्होंने कुछ दिन पहले जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि वे इन्हीं गेम्स में पदक के रंग को बदलना चाहती हैं और उन्होंने वाे कर दिखाया।

खबरें और भी हैं...