आज और कल डीएल के लिए ड्राइविंग टेस्ट नहीं होंगे, रोड सेफ्टी वीक मनाएंगे
चंडीगढ़| चिल्ड्रनट्रैफिक पार्क सेक्टर-23 वीरवार और शुक्रवार को दो दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यहां रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले ड्राइविंग टेस्ट नहीं होंगे। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी की तरफ से ये निर्देश जारी किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 27वां रोड सेफ्टी वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है, जिसके चलते इस पार्क को बंद रखे जाने को लेकर कहा गया है।