पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के स्कूल में अमृतसर की 6 बसें

शहर के स्कूल में अमृतसर की 6 बसें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढकमीशन प्रोटेक्शन फॉर चाइल्ड राइट्स ने सेफ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के तहत एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल और ट्रांसपोर्टर को समन किया है। स्कूल में लगभग 6 बसें एसी चल रही है जिनका अमृतसर में है। कमीश्न ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को इन बसों के खिलाफ ठोस एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। कमीशन की चेयरपर्सन देवी सिरोही ने बताया कि इस स्कूल की बस में नियमों की उल्लंघना की गई थी। इन्हें कमिशन में वीरवार को कमीशन के सामने पेश होने के समन जारी कर दिए गए हैं। कमिशन की कमेटी प्रिंसिपल और ट्रांसपोर्टर से पूछताछ के बाद स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को स्कूल के लिए फाइन रिकमेंड करेगा। बुधवार को एक प्राइवेट स्कूल की 55 बसों की इंसपेक्शन की गई। इसमें एक स्कूल बस के फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम मिला जो कि नियमों के खिलाफ है। इस पर प्रिंसिपल और ट्रांसपोर्टर को समन किया गया।

कमीशन दे रहा सिर्फ वार्निंग, रोज टूट रहे बसों में नियम

बीतेदिनों एक स्कूल बस में कंडोम मिला था। पहले भी कमीशन ने तीन स्कूलों की बसों में भी कंडोम मिलने पर वार्निंग देकर छोड़ दिया था और एक स्कूल को 10000 रुपए फाइन भी किया था। उसके बाद एजुकेशन डिपार्टमेंट को लेटर लिखा गया था कि सभी स्कूलों को ये एडवायजरी भेजने के निर्देश दिए गए थे। डिपार्टमेंट की ओर से एडवाइजरी भेजने के बावजूद भी पांचवा स्कूल है जहां पर फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम मिला है। कमीशन की वॉर्निंग पर कोई ठोस असर नहीं हो रहा।

खबरें और भी हैं...