पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयू: कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम पर ढाई बजे तक फैसला बदलो, नहीं तो 3 बजे से प्रोटेस्ट

पीयू: कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम पर ढाई बजे तक फैसला बदलो, नहीं तो 3 बजे से प्रोटेस्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबयूनिवर्सिटी में अपने सभी 650 डेली वेजर्स इम्प्लॉइज को हटाने की तैयारी कर ली है। पीयू इम्प्लाॅइज की 8 यूनियंस ने कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू करने के विरोध में उतर गई है। यूनियंस ने कहा कि अगर पीयू प्रशासन इस संबंध में शुक्रवार दोपहर तक उसी दिन दोपहर बाद तीन बजे सभी यूनियनों की मीटिंग में ये तय किया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाना है। इन आठ यूनियनों ने बुधवार शाम इस संबंध में ज्ञापन भी वीसी को सौंप दिया है। पीयू में पहले क्लर्कों के पोस्ट पर काम कर रहे डेली वेजर्स को हटाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। बुधवार को जनरल बॉडी की मीटिंग के बाद इन यूनियनों ने पीयू प्रशासन को शुक्रवार दोपहर तक इस प्रस्ताव पर स्थिति साफ करने का अल्टीमेटम वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर को भेज दिया है। शुक्रवार दोपहर तक फैसला लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। पीयू कमेटी की पिछले महीने हुई मीटिंग में पीयू के डेली वेजर्स क्लर्क को हटाकर काॅन्ट्रैक्ट स्टाफ का भर्ती का प्रस्ताव आया। लेकिन उस मीटिंग में पीयू सिंडिकेट और सीनेट के तीन मेंबरों ने कड़ा विरोध जताया तो पीयू प्रशासन को ये प्रस्ताव रोकना पड़ा। पीयू जूनियर कंसल्टेटिव मशीनरी ने प्रिंसिपल डॉ. गुरदीप शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी कि ताकि डेली वेजर्स को रेगुलर किया जा सके। लेकिन यहां उन्हें नौकरी से हटाया जा रहा है। इसके विरोध में आठ यूनियनों ने वीसी को ज्ञापन दिया।

दो दिन पहले ही 9 फरवरी को पीयू रजिस्ट्रार रिटायर्ड कर्नल जीएस चड्ढा ने फिर इस सिलसिले में गठित कमेटी की मीटिंग बुला ली। काॅन्ट्रैक्ट पर स्टाफ रखने के लिए बनाई कमेटी पर भी सवाल उठे। वहीं 9 जनवरी को हुई मीटिंग में ये तीनों मेंबर शामिल नहीं हुए। जाहिर है कि पीयू के ये टीचर भी डेली वेजर्स की जगह ठेके पर स्टाफ रखने के हक में बिल्कुल नहीं है।

खबरें और भी हैं...