पीजीजीसी-11 में जॉब फेस्ट कल, सुबह 9 से 11 बजे तक होगा रजिस्ट्रेशन
पोस्टग्रेजुएट गर्वमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में 12 फरवरी को कॉलेज के ऑडिटोरियम में 9 से 11 बजे तक जॉइंट जॉब फेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन जाएगा। करियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से करवाए जाने वाले इस फेस्ट में कॉलेज के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स, पास आउट स्टूडेंट्स और शहर के सभी कॉलेजों के एक्स स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकते हैं। शहर के सभी गर्वमेंट और प्राइवेट कॉलेजों के ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल जेके सहगल ने बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इंग्लिश डिपार्टमेंट की एचओडी अपर्णा कौशल भी मौजूद रहीं। सहगल ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए यह फेस्ट काफी अच्छा होगा।