चंडीगढ़- डीएस बैंस बने इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन
रिटायर्ड आईएएस डीएस बैंस पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह चार फरवरी को रिटायर हुई रोमिला दूबे का स्थान लेंगे। काबिलेगौर है कि सुखबीर बादल, जिनके पास बिजली महकमा भी है, ने बैंस के नाम की सिफारिश की थी। सुखबीर के करीबी माने जाते बैंस इससे पहले पंजाब स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर रेगुलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन थे किंतु उन्होंने बिजली रेगुलेटरी कमीशन जैसे अहम कमीशन की चेयरमैनशिप लेने के लिए अप्लाई कर दिया।