पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल एंड रेस्टोरेंट पर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर डिप्टी सीएम ने बनाई कमेटी

होटल एंड रेस्टोरेंट पर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर डिप्टी सीएम ने बनाई कमेटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |होटल इंडस्ट्रीपर प्रॉपर्टी टैक्स नौ रुपए प्रति स्क्वायर फीट हो जाने से कारोबारी खासे परेशान हैं। इसी बारे में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन पंजाब का डेलीगेशन पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के वाइस चेयरमैन मदन लाल बग्गा की अगुवाई में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से चंडीगढ़ में मिला। डेलीगेशन में शामिल एसोसिएशन प्रेसिडेंट मनजीत सिंह नागपाल, जनरल सेक्रेटरी अमरवीर सिंह, अमरजीत सिंह तलवाड़, नरेश सेठी, प्रदीप अग्रवाल, अनिल कौशल, जतिंदरपाल भसीन ने डिप्टी सीएम को अवगत कराया कि वित्त वर्ष 2014-15 में होटल इंडस्ट्री पर प्रॉपर्टी टैक्स 2.50 रुपये प्रति स्कवेयर फुट था, जिसे 2015-16 में बढ़ाकर 9 रुपये कर दिया गया। इससे काम चलाना मुश्किल हाे गया है। सुखबीर ने तुरंत 5 मेंबरी कमेटी, जिसमें सेक्रेटरी लोकल बॉडीज, स्पेशल सेक्रेटरी, लीगल डिपार्टमेंट और होटल इंडस्ट्री से दो मेंबर, का गठन करके जल्द से जल्द रिपोर्ट लेकर आगामी विधानसभा सेशन में पास कराने का भरोसा दिलाया है।

खबरें और भी हैं...