पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत पाकिस्तान के वकील आज चंडीगढ़ में दलील नहीं अपील करेंगे

भारत-पाकिस्तान के वकील आज चंडीगढ़ में दलील नहीं अपील करेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| चंडीगढ़के सेक्टर-16 स्टेडियम में पहली बार भारत पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। ये मैच प्रोफेशनल क्रिकेटर्स का नहीं बल्कि वकीलों का होगा। ये वकील अब दलीलें देते हुए नहीं बल्कि अपील करते हुए दिखाई देंगे। वो भी अंपायर से जज से नहीं। पाकिस्तान के 45 वकील इस समय भारत दौरे पर हैं और वे यहां पर भारत के साथ फ्रेंडशिप सीरीज के दो मैच खेलेंगे। पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के इंटरनेशनल क्रिकेट कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन संदीप मौदगिल ने कहा कि पाकिस्तान की दो टीमें दो मैचों में खेलेगी। इन टीमों का चयन नेशनल सिलेक्टर इमरान नाजिर और इजाज अहमद ने किया है। उन्होंने कहा कि पहला मैच गुरुवार को सेक्टर 16-स्टेडियम में होगा। दोनों मैच ट्वेंटी20 फॉर्मेट में होंगे। दूसरा मुकाबला उसी दिन शाम को पांच बजे फ्लड लाइट्स में इसी वेन्यू पर होगा।

खबरें और भी हैं...