पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे के बाद बुद्ध सर्किट पर उतरेंगे भारतीय ट्रकर्स

हाईवे के बाद बुद्ध सर्किट पर उतरेंगे भारतीय ट्रकर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशकी सड़कों पर ट्रक दौड़ाने वाले ट्रक ड्राइवर्स अब एक नई रेस में उतरेंगे। ये रेस ट्रक में लदे सामान को उसकी जगह तक पहुंचाने की नहीं बल्कि पोडियम पर पहुंचने की होगी। भारतीय ट्रक ड्राइवर्स पहली बार प्रोफेशनल रेस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ये रेस टीवन प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप होगी जिसमें देश के 15 ड्राइवर्स चुनौती देंगे। अभी तक किसी भी रेस में भारतीय ट्रकर्स नहीं उतरे हैं। चैंपियनशिप में भारतीय ड्राइवरों के अलावा प्रोफेशनल ड्राइवर्स भी हिस्सा लेंगे। इंडियन ट्रकर्स के लिए ये शानदार अनुभव होगा। स्टुअर्ट ऑलिवर , रिचर्ड कॉलेज जैसे दिग्गज ट्रक रेसर्स को रेस करते देखना और उसी सर्किट पर ट्रक दौड़ाना इंडियन ट्रकर्स के लिए यादगार होगा।

भास्कर के साथ बात करते हुए टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट के आर.रामाकृष्णनन ने बताया कि सीजन-3 में भारतीयों को ट्रैक पर उतारना काफी चुनौती भरा था लेकिन इसे कड़ी ट्रेनिंग के बाद मुमकिन कर लिया गया। इसके लिए काफी समय से डिमांड रही थी। हमने फैसला किया कि इस बार भारतीय ट्रक ड्राइवर्स को इसमें जरूर मौका देंगे। हमने देश भर से कुछ नियमों के अनुसार एंट्री मांगे थे। हमने सबसे बड़ा नियम रखा था कि आपको पांच साल का हाइवे ड्राइविंग एक साल का प्राइमा ट्रक ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। हमारे पास इसके अनुसार 147 एंट्री आए जिन्हें पहले राउंड में स्क्रूटनी के बाद काफी कम कर दिया गया। आज तीसरा राउंड खत्म हो गया है और 22 ड्राइवर बचे हैं। इनमें से चौथे राउंड में 15 ड्राइवर सामने आएंगे जो रेस का हिस्सा होंगे।

रामाकृष्णनन ने कहा कि ये चुनौती काफी कड़ी थी कि हाइवे पर ट्रक चलाने वाला ड्राइवर रेस का हिस्सा हो। बाहर से होने वाले ड्राइवर्स प्रोफेशनल होते हैं। हमें इन्हें भी ट्रेनिंग देनी थी। इसके लिए सिर्फ ऑन ग्राउंड ट्रेनिंग ही काफी नहीं थी। हमने इनके लिए स्किल्स ट्रेनिंग के साथ साथ मानसिक और शारीरिक वर्कआउट पर भी ध्यान दिया। इनके लिए क्लासरूम सेशन भी आयोजित किए गए ताकि ये पूरी तरह से अपने आप को रेसर समझें। ड्राइवर नहीं। हम यहां से ट्रक रेसिंग में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं और ये ड्राइवर आने वाले समय में एक सफल ड्राइवर्स के रूप में सभी के सामने आएंगे।

खबरें और भी हैं...