चंडीगढ़- सऊदी अरब में फंसे युवाओं की वापसी को विदेश मंत्रालय से मिले मान
सऊदी अरब में गुलामों की तरह जिंदगी गुजारने को मजबूर 21 पंजाबियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इनकी रिहाई को लेकर संगरूर के सांसद भगवंत मान वीरवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अफसरों से मिले और रिहाई को यकीनी बनाने के लिए कहा। दिल्ली से फोन पर भास्कर से बातचीत में भगवंत मान ने बताया कि साउदी अरब में विभिन्न जिलों से 21 युवा फंसे हुए हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की साउदी अरब में फंसे युवाओं से बातचीत करवाई। उन्होंने बताया, संगरूर जिले से संबंधित आठ युवा एक जगह फंसे हैं और 13 किसी और जगह फंसे हुए हैं।