- Hindi News
- National
- चंडीगढ़ सैक्सुअल हरासमेंट के आरोप में सुपरिंटेडेंट निलंबित, रिपोर्ट मांगी
चंडीगढ़- सैक्सुअल हरासमेंट के आरोप में सुपरिंटेडेंट निलंबित, रिपोर्ट मांगी
हेल्थ डिपार्टमेंट में दो महिला कर्मियों की सैक्सुअल हरासमेंट करने के आरोपी सुपरिंटेंडेंट भूपेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। विभाग के डायरेक्टर एच एस बाली ने मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी से पूछकर निलंबित किया है। हालांकि वह पहले बचाव कर रहे थे लेकिन जब सेक्टर 34 में परिवार कल्याण भवन की सभी एसोसिएशनों ने आफिस में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया तो उन्होंने भूपेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों पीड़ित लड़कियाें ने सेक्टर 34 के थाने में भूपेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। डायरेक्टर बाली ने बताया कि उन्हें आज ही शिकायत मिली है।