पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब यूनिवर्सिटी फेंसिंग टीम को मिला सिल्वर मेडल

पंजाब यूनिवर्सिटी फेंसिंग टीम को मिला सिल्वर मेडल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाबयूनिवर्सिटी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। पीयू से पहले यहां पर कानपुर यूनिवर्सिटी ने गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि पटियाला यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को ब्रॉन्ज मेडल मिला। पंजाबी यूनिवर्सिटी को यहां पर सेमीफाइनल में कानपुर यूनिवर्सिटी के हाथों 15/6 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को 15/14 से शिकस्त दी थी। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा था। अंतिम समय में मुंबई की टीम मेजबान टीम पर हावी नहीं हो सकी और पंजाब यूनिवर्सिटी ने जीत अपने नाम कर ली। खिताबी मुकाबले में कानपुर यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 15/8 से हराया। आईएएस कशिश मित्तल और दविंदर कुमार राठौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...