पंजाब काे मिला पहला टेबल टेनिस सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़
मोहालीके सेक्टर 78 में पंजाब का पहला सेंटर आॅफ एक्सिलेंस बनकर तैयार हो गया है। 14 फरवरी को शहीद भगत सिंह टेबल टेनिस स्टेट लेवल के मुकाबले यहीं पर होंगे। ये सेंटर पंजाब इंस्टीट्यूट �ऑफ स्पोर्ट्स की �ओर से तैयार किया गया है जिसमें आने वाले दस सालों में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाफ तैयार करने के लिए प्रोग्राम शुरू किया गया है। पीआईएस की ओर से द्रोणाचार्य अवॉर्ड विनर और इंडियन टेबल टेनिस टीम के कोच भवानी मुखर्जी को हेड कोच और सुदर्शन को असिस्टेंट कोच बनाकर बच्चों को तैयार करने की जिम्मेवारी दे दी गई है। 5 और 6 फरवरी को टेबल टेनिस के प्लेयर तैयार करने ट्रायल भी शुरू हुए। भवानी मुखर्जी ने इसकी पुष्टि की है और यहां पर अभ्यास शुरू हो गया है।
इनके लिए पीआईएस की ओर से सब कुछ फ्री होगा जिसमें उनकी स्कूलिंग, लॉजिंग, बोर्डिंग, इक्विपमेंट और नेशनल और स्टेट लेवल के टूर्नामेंट्स में जाने का सारा खर्च शामिल होगा। सारा सामान भी फ्री ऑफ कॉस्ट दिया जाएगा। मार्च महीने से हम इनकी एडमिशन शुरू कर देंगे।
पंजाब का पहला ऐसा सेंटर �होगा
मुखर्जीने बताया कि यह पंजाब का टेबल टेनिस में पहला सेंटर �अॉफ़ एक्सिलेंस होगा, जिसमें ट्रेनिंग देने के लिए पंजाब भर से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हमने दस साल का प्रोग्राम तैयार किया है इसलिए छोटे बच्चों पर हमारा फोकस ज्यादा रहेगा। फिलहाल हम तीन केटेगरी के स्टूडेंट्स को चुन रहे हैं जिसमें 8-10 वर्ग, 10-12 वर्ग और 12-15 वर्ग के प्लेयर्स चुने जाएंगे।