पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटी रिपोर्टर } हमसब जानते हैं कि पंजाब की नशे

सिटी रिपोर्टर } हमसब जानते हैं कि पंजाब की नशे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } हमसब जानते हैं कि पंजाब की नशे कि वजह से क्या हालत है। इन्हीं हालात को हम अपनी शॉर्ट फिल्म आवाज में दिखाएंगे। इस शॉर्ट फिल्म में कॉलेज के युवाओं की कहानी होगी, जो ड्रग्स के चंगुल में फंसकर अपने को ऐसे फंसा लेते हैं कि अपने ही परिवार वालों की नजरों में गिर जाते हैं। यह कहना है आवाज फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर रोहित प्रतीक का, जो वीरवार को अपनी फिल्म के बारे में बताने के लिए प्रेस क्लब पहुंचे। वे बोले कि यह मेेरा एक छोटा सा प्रयास है, जिससे मैं युवाओं को ड्रग्स के असल धंधे और इनसे जुड़े गिरोह के बारे में बताऊंगा। मानता हूं कि आजकल पंजाब में नशे पर कई डॉक्यूमेंट्री और नाटक हो रहे हैं, लेकिन फिर भी हमारा मकसद यह होना चाहिए कि हम युवाओं को यह बार बार याद दिलाते रहें कि नशे के चंगुल में फंसकर वह सिर्फ बरबादी का रास्ता ही तय करते हैं। हम पेरेंट्स को भी अवगत करवाना चाहते हैं कि वह कैसे समझें कि उनके बच्चे नशे की चंगुल में फंसे हैं। फिल्म को सिपी मेहता डायरेक्टर करेंगे और इसमें शहर के ही कलाकार नजर आएंगे। शॉर्ट फिल्म ही क्यों? मैं एक कलाकार हूं, खुद को एक एक्टर के तौर पर भी साबित करना चाहता हूं, इससे पहले कुछ फिल्में प्रोड्यूस की हैं। लेकिन एक एक्टर के तौर पर चाहता था कि पहले एक्टिंग में खुद को साबित कर सकूं। पहले शॉर्ट फिल्मों में काम करूं और लोगों के बीच पहचान बनाकर आगे बढ़ूं। हालांकि यह फिल्म एक इमोशनल जर्नी है। मैं जब भी अखबार खोलता हूं तो यह देखकर दंग रह जाता हूं कि कैसे एक पढ़ा लिखा स्टूडेंट अपने नशे की जरूरत के लिए स्नैचिंग जैसे अपराध से जुड़ जाता है। उम्मीद है मेरी यह फिल्म उन स्टूडेंट्स तक जरूर पहुंचेंगी। उनकी अंतर आत्मा तक यह आवाज पहुंचाएगी कि वह इस चंगुल से निकल सकते हैं।

मुफ्त में होंगे फिल्म के शो

इसफिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और इसे चंडीगढ़ और आस पास के इलाकों में शूट किया जाएगा। फिल्म का मंचन आम लोगों के लिए टैगोर थिएटर और कॉलेज और स्कूलों में मुफ्त में किया जाएगा।

for society

स्टूडेंट्स किस तरह से नशे की गिरफ्त में रहे हैं यह देखने को मिलेगा शॉर्ट फिल्म आवाज में।

नशे के खिलाफ पंजाब के युवाओं को देंगे ‘आवाज’

खबरें और भी हैं...