सिटीरिपोर्टर } पंचकूलाकी यूनिक सोसायटी आॅफ आर्ट्स द्वारा वीरवार
सिटीरिपोर्टर } पंचकूलाकी यूनिक सोसायटी आॅफ आर्ट्स द्वारा वीरवार को गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर 10 में पेंटिंग्स एग्जिबीशन शुरू की गई। इसमें 17 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं आैर उनके 70 के करीब आर्टवर्क यहां पर डिसप्ले किए गए हैं। कलाकारों ने अपनी भावनाओं को रंगाें के साथ व्यक्त करने के लिए विभिन्न टेक्नीक्स का इस्तेमाल किया है। इनमें टेक्सचर्ड, ऑयल, एक्रेलिक, मिक्स मीडिया और वॉटर कलर मीडियम शामिल हैं। कुदरत, परंपरा, सादगी, सिंबॉलिक बढ़ते दौर को पेंटिंग्स में बाखूबी से दिखाया गया है।
एग्जिबीशन में आर्टिस्ट बसंत कुमार ने वॉटर कलर के जरिए रंगों की अपनी सोच को दर्शाया है। वे कहते हैं, ‘मैंने ट्राइबल आर्ट पर फोकस किया है। पेंटिंग्ज में बंजारों की जिंदगी को दिखाया है। उनका रहन सहन, स्वभाव उनके कल्चर के रंग। इसमें यह बताने की कोशिश की है कि कैसे परंपरा के रंग खत्म होते जा रहे हैं। वो सादगी कहीं गुम हो रही है। बंजारों की जिंदगी के साथ मैंने कबूतरों को भी जोड़ा है, ताकि दोनों के भोलेपन को दिखा सकूं।’ एग्जिबीशन में आर्टिस्ट प्रदीप की एब्सट्रेक्ट पेंटिंग शामिल की है। वे बताते हैं, मैंने ग्लाॅसी पेपर पर पेंटिंग बनाई है। यह एक्सपेरिमेंटल आर्टवर्क है, जिसे मैंने क्रिएट किया है। जैसे समुद्र के भीतर रौशनी उतरती है। इन्हीं में से एक हैं एरिका कपूर। इन्होंने ब्यूटी को दर्शाती पेंटिंग्स बनाई हैं। बताती हैं, मैंने इसके जरिए जिंदगी के रंगों को दिखाना चाहा है आैर इसके फूल की रंगत को दिखाया है। इससे यह दिखाने की कोशिश की है कि कुदरत ने फूलों के रूप में इतनी खूबसूरत चीज बनाई है पर हम उस तरह से देख नहीं पाते हैं। उस ताजगी को बयां किया है जो उसके साथ चलती जाती है। जो अब फीकी पड़ने लगी है। हमें इसे पहले जैसे ही बनाए रखने की जरूरत है। इसे ही मैंने अपनी पेंटिंग में ऑयल मीडियम से रंगा है। एक पेंटिंग से फ्लाइट की जर्नी दिखाई गई है। वहीं यहां मेरी एक नाइफ से बनी पेंटिंग भी डिस्प्ले की है। जो एब्सट्रेक्ट आर्टवर्क में है।
इन कलाकारों का काम| यहां17 आर्टिस्ट की बनाई पेंटिंग्स मौजूद हैं। इनमें दिल्ली की एक कलाकार अंजू सूत्रहार बनी हैं। वहीं बाकी सभी कलाकार ट्राईसिटी से हैं, जिसमें मोहाली से आर्टिस्ट जीवनजोत मान, वंदना वत्स, रेणुका, राजेश, मेजर सिंह, इकबाल कौर, हरपुनीत कौर और एरिका कपूर हैं। पंचकूला के एसएल दीवान, केआर कोहली, अजनबी और आशा शर्मा हैं। चंडीगढ़ की रिचा भारती शर्मा, रितु वर्मा, प्रदीप वर्मा अौर बसंत कुमार शामिल हैं।
नाॅर्थ के कलाकारों ने तस्वीरों में दिखाए परंपरा और सादगी के रंग
art exhibition
गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में ग्रुप एग्जिबीशन शुरू हुई, इसमें 17 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।